Hazaribagh: कटकमदाग में समाजसेवी को मिली जान से मारने की धमकी, स्टाफ की गाड़ी पर हमला, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी

hazaribagh-social-worker-gets-death-threat-in-katkamdag-staff-vehicle-attacked-two-injured-police-engaged-in-investigation

Hazaribagh, 17 जून 2025 (मंगलवार): हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सोमवार को समाजसेवी और व्यवसायी विजय सिंह के स्टाफ की गाड़ी पर बड़ा हमला हुआ। लगभग 20 की संख्या में बदमाशों ने चार गाड़ियों में सवार होकर स्टाफ की गाड़ी को घेर लिया और पत्थर, डंडे से हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विजय सिंह को पिछले कुछ दिनों से लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थीं। उन्होंने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी थी। इसी बीच सोमवार को जब उनके स्टाफ धर्मेंद्र सिंह और सोनू प्रसाद एक वाहन से लौट रहे थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले गाड़ी का रास्ता रोका, फिर जमकर तोड़फोड़ की और हवाई फायरिंग भी की गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावरों में से कई ने विजय सिंह के खिलाफ अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र और सोनू किसी तरह जान बचाकर भागे, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में प्रयुक्त गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

हमले के पीछे पुराने विवाद और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर पिंटू पांडे नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विजय सिंह ने प्रशासन से सुरक्षा और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: राष्ट्र विरोधी बयान दे रहा झामुमो, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह का तीखा प्रहार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!