भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता नहीं होगी गुमराह: Vinod Kumar Pandey

The public will not be mislead by BJP's politics of false allegations: Vinod Kumar Pandey
  • झामुमो महासचिव Vinod Kumar Pandey ने कहा, केवल साजिश और भ्रम फैलाने में लगा है विपक्ष

रांची, 17 जून 2025 (मंगलवार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए हालिया आरोपों को झूठा, तथ्यहीन और साजिशपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जनता को गुमराह करने के लिए निराधार आरोपों का सहारा ले रही है।

पांडेय ने कहा, “जब भाजपा सत्ता में थी, तब कोयला घोटाले से लेकर पीडीएस अनियमितताओं तक अनेक मामलों में भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त थी। अब वही लोग नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं।”

न्यायपालिका की सुरक्षा पर भाजपा का बयान भ्रामक

हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा उपकरणों को लेकर भाजपा द्वारा उठाए गए सवाल पर झामुमो नेता ने स्पष्ट किया कि यह बयान पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यविहीन है। उन्होंने कहा कि, “किसी भी स्तर पर न्यायपालिका की सुरक्षा को खतरे में डालने का प्रश्न ही नहीं उठता है। भाजपा केवल अफवाह फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को भी निशाना बना रही है।”

बाबूलाल जी सुबूत लेकर उचित मंच पर जाएं

खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट की खरीद को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा उठाए गए सवालों पर पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि, “बाबूलाल जी को तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं है। टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी। कोई भी कंपनी लाभान्वित नहीं हुई है। भाजपा बार-बार केवल हवा में तीर चला रही है। अगर उनके पास कोई प्रमाण है, तो उन्हें उचित मंच पर पेश करना चाहिए।”

जनता जान चुकी है भाजपा की साजिश

पांडेय ने दो टूक कहा कि भाजपा के पास न कोई जनहित का एजेंडा है, न ही जनता से कोई सरोकार। “वे केवल विकास को रोकने, भ्रम फैलाने और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब झारखंड की जनता भाजपा की चालों को अच्छी तरह समझ चुकी है और हर मोर्चे पर जवाब दे रही है।”

ये भी पढ़ें: Barharwa हाई स्कूल में समाजसेवी सुमन कुमार के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!