-
Sahibganj जिला सचिव पद की जिम्मेदारी मोहम्मद मारूफ को, झामुमो में नई ऊर्जा का संचार
Sahibganj, 17 जून 2025 (मंगलवार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए साहिबगंज जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद की कमान संजय गोस्वामी को सौंपी है। उनके चयन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। साथ ही, राजमहल के मोहम्मद मारूफ को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। संजय गोस्वामी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय सहभागिता निभाई है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है।
संजय को मिली ज़िम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं में खुशी
संजय गोस्वामी की नियुक्ति के बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँट कर और बधाइयों के साथ उनका स्वागत किया।
संजय गोस्वामी ने कहा,
“यह मेरे लिए सिर्फ पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। मैं युवाओं की आवाज़ बनकर संगठन को और सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”
अनुभवी नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेगा युवा मोर्चा
सचिव बनाए गए मोहम्मद मारूफ भी संगठन के अनुभवी चेहरों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे हैं। संजय और मारूफ की इस जोड़ी से युवा मोर्चा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर प्रबंध सचिव मो. शाहनवाज़, महेश साह, जितेंद्र यादव, समीम अख्तर, इस्राफिल शेख, और पंकज सहित कई नेताओं ने संजय गोस्वामी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का विश्वास जताया।
पश्चिम सिंहभूम और साहेबगंज जिलांतर्गत पार्टी के वर्ग संगठनों के नवगठित जिला समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और जोहार !
संगठन की सुदृढ़ता के संकल्प के साथ आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं !
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद !
जय झारखंड 🏹 @HemantSorenJMM… pic.twitter.com/rd013flMK4— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) June 16, 2025
ये भी पढ़ें: भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता नहीं होगी गुमराह: Vinod Kumar Pandey
