Sahibganj: पतना में हर्षोल्लास से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

Sahibganj: Rahul Gandhi's birthday was celebrated with great enthusiasm in Patna, Block President Parvez wished him by cutting the cake

Pathna (Sahibganj), 19 जून 2025 (गुरुवार): पतना प्रखंड के मयुरझुटी स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में देश के जनलोकप्रिय नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष परवेज आलम की अगुवाई में केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा,

 “राहुल गांधी देश के युवाओं की आवाज़ हैं। उन्होंने सदैव देश की एकता, संविधान और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी है। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश के युवाओं के लिए वे एक प्रेरणा हैं। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व को याद करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर राहुल चौबे, सुनील मुर्मू, इरशाद आलम, जावेद सलमान, अरमान, जमील समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन कांग्रेस की एकता, सामाजिक समरसता और राहुल गांधी के विजन को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें: Power Outage: जब बिजली चली जाये, तो धैर्य रखें… शायद कोई अपनी जान दांव पर लगाकर आपके घर की रौशनी लौटाने निकला हो

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!