Ranchi: JMM का BJP पर पलटवार: जनता को गुमराह करने की कोशिश, असली मुद्दों से भटका रही BJP

Ranchi: JMM hits back at BJP: Attempt to mislead public, BJP is diverting attention from real issues

Ranchi, 22 जून 2025 (रविवार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी 24 जून को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा प्रस्तावित आक्रोश प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए तीखा हमला बोला है। झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा राज्य की स्थिर सरकार को अस्थिर करने और जनता को भ्रमित करने का निरर्थक प्रयास कर रही है।

विनोद पांडेय ने कहा, “भाजपा दिशाहीन हो चुकी है और अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोकने की दिशा में बढ़ रही है। जनता ने उन्हें 2019 में पूरी तरह नकार दिया, लेकिन अब भाजपा हर जगह अव्यवस्था देख रही है, जबकि हेमंत सरकार सभी वर्गों के लिए लगातार काम कर रही है।”

उन्होंने गिनाया कि वर्तमान सरकार ने किसानों की कर्ज माफी, युवाओं के लिए नियोजन नीति और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर प्रभावी कार्य किया है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में न तो पेसा कानून लागू हुआ और न ही स्थानीय नीति बनाई गई।

झामुमो प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय झूठे आरोप लगाकर सरकार और जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।  उन्होंने कहा “दरअसल भाजपा के प्रदेश नेता दिल्ली के आकाओं की ताकत का दुरुपयोग कर रहे हैं, जैसा उन्होंने पिछली हेमंत सरकार के दौरान भी किया था।”

पूर्व मुख्यमंत्रियों व भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए झामुमो ने कहा कि वे प्रदर्शन की राजनीति के ज़रिए अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना चाहते हैं। पार्टी ने याद दिलाया कि भाजपा शासनकाल में नियुक्ति घोटाले और भूमि लूट की घटनाएं राज्य की जनता भूली नहीं है, और यही वजह है कि भाजपा को लगातार दो बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

पांडेय ने कहा, “जनता को अब भाषण नहीं, काम चाहिए और हेमंत सरकार उसी दिशा में काम कर रही है।”  उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जनता के बीच है और हर सवाल का जवाब मैदान में दे रही है। भाजपा के प्रदर्शनों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि जनता अब उनके झूठे दावों के बहकावे में आने वाली नहीं है।

ये भी पढ़ें: Barharwa: संगठन सशक्तिकरण को लेकर में विधायक निसात आलम की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!