BJP आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर मढ़ रही आरोप: Vinod Kumar Pandey

BJP is making allegations on the basis of incomplete information: Vinod Kumar Pandey

Ranchi, 22 जून 2025 (रविवार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भ्रामक और अधूरी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का रवैया “राजनीतिक स्टंटबाज़ी” जैसा है, जो जनता को गुमराह करने का प्रयास मात्र है।

विनोद पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने कहा, “भाजपा अगर वास्तव में राज्य की जनता की चिंता करती, तो उसे जमीनी स्तर पर हो रहे सुधारों को भी स्वीकार करना चाहिए था, न कि केवल दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को राजनीतिक हथियार बनाकर प्रस्तुत करना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार ने बीते वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। “एंबुलेंस सेवाओं के विस्तार और मरम्मत के लिए पहले ही बजट आवंटित किया जा चुका है और प्रक्रिया प्रगति पर है। लेकिन एक पुरानी, उपेक्षित व्यवस्था को दुरुस्त करने में समय लगता है, इसे भाजपा को समझना चाहिए,” उन्होंने जोड़ा।

रिम्स पार्ट-2 को लेकर उठाए जा रहे भाजपा के सवालों पर भी पांडेय ने स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य की भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। उन्होंने कहा, “यह किसी एक समस्या की अनदेखी नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार का हिस्सा है। विकास की योजना बनाना और वर्तमान समस्याओं का समाधान दोनों समानांतर चल सकते हैं।”

उन्होंने भाजपा द्वारा दिए गए उस बयान को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि सरकार एंबुलेंस नहीं दे सकती, लेकिन रिम्स-2 बना रही है। इसे उन्होंने “निराधार तर्क” बताते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल जनता को गुमराह करना और सरकार की छवि धूमिल करना है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: JMM का BJP पर पलटवार: जनता को गुमराह करने की कोशिश, असली मुद्दों से भटका रही BJP

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!