Sahibganj: राजमहल में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर निर्मम हत्या, मोबाइल पर गेम खेलते समय हुआ हमला

Sahibganj: 16-year-old boy brutally stabbed to death in Rajmahal, attacked while playing a game on mobile
  • पहचान कर की गई वारदात, आरोपी की पहचान उज्जवल नामक युवक के रूप में, पुलिस जांच में जुटी

Rajmahal/Sahibganj, 23 जून 2025 (सोमवार): साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सूर्य देव घाट परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब मोबाइल पर गेम खेल रहे 16 वर्षीय किशोर की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान करण रविदास (पिता: मंगल रविदास, निवासी: भागलपुर) के रूप में हुई है, जो राजमहल के बालू प्लॉट क्षेत्र स्थित अपने फुआ के घर में रहकर पढ़ाई करता था।

मोबाइल गेम खेलते समय हुआ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करण रविदास अपने दोस्तों के साथ सूर्य देव घाट परिसर में बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक पीछे से आया, आसपास चहलकदमी करने के बाद अचानक करण को चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। घायल अवस्था में दोस्तों ने आनन-फानन में उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक दोस्त ने बताया कि हमला करने वाला युवक उज्जवल नामक व्यक्ति था, जो पीछे से आया और अचानक करण पर हमला कर दिया। उसने कहा, “हम लोग मोबाइल गेम खेल रहे थे, तभी पीछे से उज्जवल आया और करण पर कई बार चाकू से वार कर दिया।”

घटना के बाद भारी संख्या में जुटे लोग

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसआई बिट्टू कुमार साहा, एवं एसआई महादेव उरांव तत्काल अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पाकर राजमहल विधायक प्रतिनिधि एवं झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, पंकज घोष, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर और घटनास्थल पर जुट गए।

हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की यह वारदात पूर्व शत्रुता या व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। आरोपी युवक उज्जवल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फ़िलहाल मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

क्या कहते हैं स्थानीय लोग?

स्थानीय लोगों के अनुसार सूर्य देव घाट क्षेत्र में युवाओं की आवाजाही सामान्य रहती है, लेकिन ऐसी जघन्य घटना से पूरे क्षेत्र में डर और आक्रोश का माहौल है। परिजनों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपराधी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: चौकीदार पद पर नियुक्ति को लेकर जिला स्थापना समिति की बैठक संपन्न 

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!