BJP की सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलेगी Jharkhand में, देश में है अघोषित आपातकाल: Vinod Kumar Pandey

BJP's communal politics will not work in Jharkhand, there is an undeclared emergency in the country: Vinod Kumar Pandey

Ranchi, 26 जून 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की सांप्रदायिक बयानबाजी झारखंड में नहीं चलने वाली और राज्य की जनता इस प्रकार की राजनीति को पहले ही नकार चुकी है।

विनोद पांडेय ने कहा,

“झारखंड की जनता ने पूर्व में भाजपा की साजिशों को करारा जवाब दिया है। अब भाजपा नेताओं द्वारा तुष्टीकरण जैसे निराधार आरोप लगाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उनका कोई नैतिक आधार भी नहीं है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन वहां की असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता विपक्षी दलों पर उंगली उठाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा आपातकाल पर की जा रही बयानबाजी स्वयं विरोधाभासी है, क्योंकि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन चुकी है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को अपने नियंत्रण में लेकर लोकतंत्र को कमजोर किया है। सत्ता के दुरुपयोग और विरोधियों को दबाने का जो तंत्र खड़ा किया गया है, वह गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से अच्छी तरह वाकिफ है और ऐसी ताकतों को राज्य की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को खंडित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। झामुमो प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वे झारखंड की धरती पर नफरत फैलाने की कोशिश न करें और अपनी ऊर्जा राज्य के विकास में लगाएं।

संवैधानिक मूल्यों पर हमला:

विनोद पांडेय ने भाजपा की नीतियों को देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संवैधानिक मूल्यों पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव नहीं किया, तो झारखंड की जागरूक जनता भविष्य में भी उसे राजनीतिक सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सामाजिक समरसता और विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा।

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh का तीखा हमला: लोकतंत्र और वंशवाद एक-दूसरे के पूरक नहीं, Jharkhand में आपातकाल से भी भयावह स्थिति

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!