Tinpahar/Sahibganj: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ गांव में पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गिरफ्तार युवक अपने इलाके में डर और दबदबा कायम करने की नीयत से अवैध हथियार रखे हुए था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हाथीगढ़ निवासी सूजन मुखर्जी के घर पर छापेमारी कर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। युवक को तीनपहाड़ थाना लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 96/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का BJP पर सनसनीखेज आरोप, Bhognadih हिंसा के पीछे सीएम की हत्या की साजिश









