Tinpahar/Sahibganj: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर बुधवार शाम तीनपहाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तालझारी अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद और राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। इस दौरान मोहर्रम के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अखाड़ा जुलूस की रूट व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई।
थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और अमन-शांति का प्रतीक पर्व है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से बचने और पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। पर्व के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में नाजिम अंसारी, अकील हसन, अनील सरकार, मनोज यादव, रामजन्म सिंह, एम.एस बैचन, मुर्शीद राजा, रामदर्शन सिंह, जगमोहन सिंह, वकार अहमद, अफताब अंसारी, श्याम यादव, चंदन श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, अब्दुल्लाह अंसारी, जमीर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने की पुष्टि









