Pakur: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025: ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक में पाकुड़ राज्य में दूसरे स्थान पर

Pakud: Swachhta Survey 2025: Pakur ranks second in the state in online citizen feedback
  • Pakur जिले को अव्वल बनाने के लिए दें सक्रिय भागीदारी, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान

Pakur, 5 जुलाई 2025 (शनिवार): स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत चल रहे सिटीजन फीडबैक अभियान में पाकुड़ जिला पूरे झारखंड में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी उपायुक्त ने दी और जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में फीडबैक देकर जिले को राज्य और देश में शीर्ष पर पहुंचाने में सहयोग करें।

उपायुक्त ने कहा कि,

“आपका हर एक फीडबैक पाकुड़ की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करने में अहम भूमिका निभा सकता है। नागरिक सहभागिता इस अभियान की आत्मा है।”

अभियान 31 अगस्त तक चलेगा और इसमें भाग लेकर कोई भी नागरिक 13 सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता को लेकर अपनी राय दर्ज करा सकता है। यह फीडबैक सीधे जिले की स्वच्छता रैंकिंग को प्रभावित करेगा। जनता से अपील की गई है कि वे गूगल प्ले स्टोर से SBMSSG2025 एप्लीकेशन डाउनलोड कर, विशेष रूप से पाकुड़ जिले के लिए ही फीडबैक दर्ज करें।

डाउनलोड लिंक: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ssg.abc.ssg

ये भी पढ़ें: Ramgadh के कुजू में अवैध खनन ने ली चार मजदूरों की जान, आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच ने उठाई CBI जांच की मांग

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!