Ranchi: देवड़ी मंदिर पहुंचे विधायक हेमलाल मुर्मू, की दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Ranchi: MLA Hemlal Murmu reached Devdi temple, wished for the speedy recovery of Dishom Guru Shibu Soren

Ranchi/Pakur, 5 जुलाई 2025 (शनिवार): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दुआएं और प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

इसी क्रम में लिटिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू आज सपरिवार रांची के तमाड़ स्थित ऐतिहासिक देवड़ी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने देवड़ी माता की पूजा-अर्चना कर दिशोम गुरु के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पूजा के बाद विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा,

“हम सबकी भावनाएं दिशोम गुरु के साथ जुड़ी हैं। आज मैंने परिवार के साथ माता देवड़ी से प्रार्थना की कि गुरुजी जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर पहले की तरह सशक्त रूप में हमारे बीच लौटें।”

गौरतलब है कि झारखंड की राजनीति में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चिंता के साथ गहरी भावनात्मक जुड़ाव भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: “प्रोजेक्ट परख 2.0” और “बोलेगा Pakur” से बच्चों में बढ़ रहा आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता में हो रहा व्यापक सुधार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!