Pakur: उपायुक्त ने किया सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी खेल भावना और अनुशासन का संदेश

Pakur: Deputy Commissioner inaugurated Subroto Cup football competition, gave the message of sportsmanship and discipline to the players

Pakur: जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला स्टेडियम (बैंक कॉलोनी) में फुटबॉल को किक मारकर किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की विजेता टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सुब्रतो कप देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है, जो न केवल खेल प्रतिभा को मंच देती है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करती है। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को संदेश देते हुए कहा, “खेल में हार-जीत महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि सच्ची जीत समर्पण, मेहनत और खेल भावना में होती है।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन और सहयोग की भावना से खेलने की अपील की।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ, एपीओ समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं अधिकारी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

ये भी पढ़ें: Pakur: विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों संग जिला निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक आयोजित

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!