Delhi में CM Hemant Soren से मिले विधायक हेमलाल मुर्मू, दिशोम गुरु Shibu Soren स्वास्थ्य को लेकर हुई चर्चा

MLA Hemlal Murmu met CM Hemant Soren in Delhi, discussed about Dishom Guru Shibu Soren's health

New Delhi: झारखंड (Jharkhand) के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू (Hemlal Murmu) ने सोमवार को दिल्ली (Delhi) स्थित सर गंगाराम अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से (CM Hemant Soren) मुलाकात की। यह भेंट झारखंड आंदोलन के पुरोधा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से हुई।

विधायक हेमलाल मुर्मू ने मुख्यमंत्री से शिबू सोरेन जी की तबीयत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

MLA Hemlal Murmu met CM Hemant Soren in Delhi, discussed about Dishom Guru Shibu Soren's health

गौरतलब है कि झारखंड की राजनीति में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक मजबूत और सम्मानित हस्ती रहे हैं, जिनके स्वास्थ्य को लेकर पूरे राज्य में चिंता व्याप्त है। इस बीच विधायक की यह मुलाकात संवेदना और सहयोग का संदेश देती है।

ये भी पढ़ें: Pakur: बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर डीसी सख्त, शिक्षकों का होगा मूल्यांकन

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!