Sahibganj: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आवश्यक सुधार लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने की।
बैठक में आयोग के निर्देशों के आलोक में बताया गया कि मतदाता सूची के संधारण में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर Booth Level Agents (BLAs) की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है। इससे मतदाता सूची के प्रत्येक स्तर पर निगरानी और सहभागिता सुनिश्चित हो सकेगी।
अपर समाहर्ता ने सभी दलों के जिला अध्यक्षों और सचिवों से अपील की कि वे आगामी बैठक में समय से उपस्थित होकर अपने-अपने दलों के बीएलए की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करें और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग दें।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू के साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi में CM Hemant Soren से मिले विधायक हेमलाल मुर्मू, दिशोम गुरु Shibu Soren स्वास्थ्य को लेकर हुई चर्चा









