Delhi में CM Hemant Soren से मिले पाकुड़ झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम

Pakur JMM district president Azizul Islam met CM Hemant Soren in Delhi
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी, की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

New Delhi/Pakur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने दिल्ली में झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से भेंट की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत पार्टी संरक्षक और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के सिलसिले में हुई।

अजीजुल इस्लाम ने मुख्यमंत्री से दिशोम गुरु के इलाज की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु झारखंड आंदोलन के प्रतीक और आदिवासी-मूलवासी समाज के मार्गदर्शक हैं। उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना पूरे राज्य की जनता कर रही है।

इस अवसर पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और वरिष्ठ नेता इशहाक अंसारी भी उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री के साथ दिशोम गुरु के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनकी दीर्घायु की कामना की।

ये भी पढ़ें: Sahibganj के नए सिविल सर्जन बने डॉ. रामदेव पासवान, डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया का पलामू तबादला

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!