Barharwa/Sahibganj: समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए बरहरवा में रविवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। इस कार्य में समाजसेवियों के साथ-साथ प्रेस से जुड़े लोग भी आगे आए और अपनी सहभागिता निभाई। रक्तदाताओं की इस सेवा भावना ने मानवता को एक बार फिर सार्थकता दी।
शिविर में साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया।
सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा,
“रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। युवाओं को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए, ताकि समय पर जरूरतमंदों को मदद मिल सके।”
ये भी पढ़ें: Barharwa: प्रोफेसर कॉलोनी में बंद घर में लाखों की चोरी, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस









