Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय स्टेयरिंग-सह-मॉनिटरिंग समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने प्रस्तुत मामलों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संसाधनों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ज़ोर दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिला स्थापना एवं अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न, 11 मामलों पर हुई विस्तृत चर्चा









