Pakur: सोशल मीडिया पर वायरल हुई सड़क की बदहाली, विधायक हेमलाल मुर्मू ने लिया संज्ञान, नवोदय विद्यालय पहुँच दिए निर्देश

Pakur: Road condition went viral on social media, MLA Hemlal Murmu took cognizance, reached Navodaya Vidyalaya and gave instructions

Hiranpur (Pakur): हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुई हिरणपुर प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय कीचड़ युक्त सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक माननीय हेमलाल मुर्मू शुक्रवार को इंजीनियरों की टीम के साथ विद्यालय पहुँचे। उन्होंने सड़क निर्माण की दिशा में तत्काल कार्रवाई शुरू करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर संस्था से जुड़ी अन्य समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की और आश्वासन दिया कि छात्रों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर झामुमो पाकुड़ जिला अध्यक्ष अजीजूल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष इसाहाक अंसारी, रंजन साहा, पगान सोरेन सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रीय जनता ने विधायक के इस त्वरित संज्ञान और पहल की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क विद्यालय के सैकड़ों छात्रों और ग्रामीणों के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग है, जिसकी खराब स्थिति लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई थी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जमीनी विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की गमछा से गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!