Pakur: विधायक हेमलाल मुर्मू ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, वोटर लिस्ट से नाम हटाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा आयोग

Pakur: MLA Hemlal Murmu made serious allegations against the Election Commission, the Commission is weakening democracy by removing names from the voter list

Littipara (Pakur): लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रांगा स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो (JMM) जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने की, जबकि मंच संचालन भी उन्हीं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू मौजूद रहे। बैठक में मुख्यतः निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची से ग्रामीण व आदिवासी इलाकों के मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर गहरी चिंता जाहिर की गई।

विधायक हेमलाल मुर्मू ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि,

“बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए सार्वभौमिक मताधिकार के अधिकार को चुनाव आयोग द्वारा कमजोर किया जा रहा है। विशेष रूप से 2003 के बाद जो नाम मतदाता सूची में जुड़े, उन्हें अब एक साजिश के तहत हटाया जा रहा है। इससे हमारे ग्रामीण वंचित वर्ग के लोग प्रभावित होंगे, जिन्हें दोबारा नाम जुड़वाने की प्रक्रिया का सही ज्ञान नहीं है।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी प्रखंडों व पंचायतों में बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की जल्द नियुक्ति की जाए और उसकी सूची जिला कार्यालय को सौंपी जाए, ताकि मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रह सकें।

बैठक को जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय समिति की सदस्य निशा शबनम हांसदा, पोलिना मुर्मू, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला सचिव सुशीला देवी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

Pakur: MLA Hemlal Murmu made serious allegations against the Election Commission, the Commission is weakening democracy by removing names from the voter list

हाजी समद अली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि,

“यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत हो रहा है। गरीब, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। वोटर लिस्ट से नाम काटकर उन्हें दोबारा जोड़ने में बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।”

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का हर सक्रिय कार्यकर्ता अपने इलाके में लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूक करेगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ नाम जोड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग करेगा।

इस मौके पर विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद प्रमुख कार्यकर्ताओं में दानियल किस्कू, मंटू भगत, कोर्नेलियुस हेम्बरम, थोमस मुर्मू, सगीर अंसारी, जाकिर अंसारी, समुएल मुर्मू, एगनेसियुस मुर्मू, दिलीप पंडित, सलाम अंसारी, लाला मोमिन, मुस्तफा अंसारी, गुड़िया कुमारी, सुशिला हेम्ब्रम समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Pakur: सोशल मीडिया पर वायरल हुई सड़क की बदहाली, विधायक हेमलाल मुर्मू ने लिया संज्ञान, नवोदय विद्यालय पहुँच दिए निर्देश

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!