Sahibganj: देर रात सिविल सर्जन ने मंडरो और बोरियो स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Sahibganj: Late night the civil surgeon conducted a surprise inspection of Mandro and Borio health centers
  • एम्बुलेंस, स्टाफ उपस्थिति, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का लिया जायजा

Sahibganj: जिले के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से सोमवार की देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मण्डरो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बोरियो का औचक निरीक्षण किया गया।

मंडरो पीएचसी में निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री जनमन एम्बुलेंस, कार्डियक एम्बुलेंस एवं 108 एम्बुलेंस की लॉगबुक और चालकों की उपस्थिति की जांच की गई। बाइक एम्बुलेंस की स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया। डॉ. पासवान ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए पुराने IEC पोस्टर को हटाने और दीवारों व प्रांगण को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने MOIC को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री संचालन एवं रख-रखाव योजना की राशि शीघ्र स्थानांतरित करवाई जाए, ताकि सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। इसके अलावा, सर्पदंश उपचार हेतु एंटीवेनम दवा की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने और परिसर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

Sahibganj: Late night the civil surgeon conducted a surprise inspection of Mandro and Borio health centers

बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की और ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। उन्होंने ऑन ड्यूटी डॉक्टर को निर्देशित किया कि वे कर्तव्य समय में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें ताकि ग्रामीणों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

डॉ. पासवान ने स्पष्ट किया कि जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा रही है और इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ये भी पढ़ें: Pakur: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!