Sahibganj: सब जूनियर नेशनल फुटबॉल के लिए बोरियो के हेमंत हांसदा झारखंड टीम में चयनित, अमृतसर रवाना

Sahibganj: Borio's Hemant Hansda selected in Jharkhand team for Sub Junior National Football, left for Amritsar

Sahibganj/Borio, 18 जुलाई: फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब के अमृतसर में 20 से 24 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाले सब जूनियर नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड निवासी हेमंत हांसदा का चयन हुआ है, जो जिले और राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

हेमंत का चयन धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल ट्रायल में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। वह वर्तमान में गिरिडीह स्थित बालक आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में विगत तीन वर्षों से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।

टूर्नामेंट के ग्रुप-सी में झारखंड के साथ उड़ीसा, मणिपुर और कर्नाटक की टीमें शामिल हैं। झारखंड का पहला मुकाबला 20 जुलाई को मणिपुर से, दूसरा मुकाबला 22 जुलाई को कर्नाटक से और अंतिम लीग मैच 24 जुलाई को उड़ीसा से होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। हेमंत हांसदा गुरुवार देर रात गोमो से झारखंड टीम के साथ अमृतसर के लिए रवाना हो गए।

हेमंत की उपलब्धि पर जिला उपायुक्त हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा सहित जिले के अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि हेमंत राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: VHSND सत्र में लापरवाही पर सिविल सर्जन सख्त, ANM पर वेतन रोकने का आदेश

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!