-
राज्यसभा सांसद महुआ मांझी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मुख्य अतिथि
Ranchi/Lalpur, 18 जुलाई: पतंजलि आईएएस एकेडमी की 17वीं वर्षगांठ शुक्रवार को पीआरसीसीएस कैंपस, हरिओम टावर, लालपुर में धूमधाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी और नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार तिवारी ने की।
डॉ. तिवारी ने बताया कि वर्ष 2008 में स्थापित इस संस्थान ने अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया है, जिनमें से 30,000 से अधिक छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान में संस्थान में 25,000 से अधिक विद्यार्थी सिविल सेवा, शिक्षक भर्ती, जेईई और पुलिस सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं।
राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी ने एकेडमी की नई आवासीय शाखा (PRCCS) की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान झारखंड के युवाओं के लिए सिविल सेवा का गौरव केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा,
“यहाँ रहने, खाने, स्नातक और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की समेकित सुविधा एक आधुनिक गुरुकुल जैसी व्यवस्था है।”
बाबूलाल मरांडी ने एकेडमी को युवाओं के लिए प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि,
“डॉ. संजय कुमार तिवारी का सपना कि 12वीं के बाद छात्र 4 वर्षों तक संस्थान में रहकर पढ़ाई करें और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करें, 2028 तक साकार होकर रहेगा।”

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन पीआरसीसीएस की प्राचार्या चंचला तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।









