Sahibganj: संगठन सृजन 2025 – कांग्रेस की मासिक बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर

Sahibganj: Organization Creation 2025 - Emphasis on strengthening the organization at the Gram Panchayat level in the monthly meeting of Congress

Sahibganj, 18 जुलाई: शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन सृजन 2025 के तहत कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की, जबकि बैठक में साहिबगंज जिला की प्रभारी एवं पाकुड़ विधायक निसात आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के गठन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में कमेटी गठन की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों को भी साझा किया गया।

विधायक निसात आलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा,

“कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हमें जड़ यानी पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना होगा। जब तक ग्राम पंचायत की कमेटियां सक्रिय और संगठित नहीं होंगी, तब तक संगठन मजबूत नहीं हो सकता।”

Sahibganj: Organization Creation 2025 - Emphasis on strengthening the organization at the Gram Panchayat level in the monthly meeting of Congress

उन्होंने सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों को जेपीसीसी ऐप में पंजीकरण कराने का निर्देश भी दिया और कहा कि ग्राम पंचायत कमेटी गठन में किसी तरह की समस्या होने पर सीधे उनसे संपर्क किया जा सकता है। आलम ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से तय समय सीमा के भीतर ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।

बैठक में मो. कलीमुद्दीन, मुर्शाद अली, बासुकीनाथ यादव, अशोक कुमार पासवान, एकलाक नदीम, ऐनुल अंसारी, सरफराज आलम, अश्वनी आनंद, राम सिंगार ओझा, मो. सलाउद्दीन, मो. रिज़वान, रंजीत टुडू, परवेज़ आलम, राजेश कुमार सिंह, मो. खालिद शेख, लक्ष्मण मंडल, मो. शकील अहमद, देवेंद्र कुमार ठाकुर, अली कुरेशी, अजफर खान, सबदुल अंसारी, मो. रियाज़, मो. औरंगजेब, मो. गुफरान, शशिधर यादव, गणेश मंडल, कुमार निशांत, सतीश कुमार पासवान समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में पहले से है संलिप्त

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!