Barharwa में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण, विधायक निसात आलम ने दिए आवश्यक निर्देश

Inspection of roads damaged by flood in Barharwa, MLA Nisat Alam gave necessary instructions
  • राहत कार्यों को प्राथमिकता देने की कही बात

Barharwa (Sahibganj), 21 जुलाई: गुमानी नदी में आई बाढ़ और लगातार मूसलाधार बारिश के कारण दरियापुर से बिनोदपुर जाने वाली पीसीसी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के ऊपर से तेज जल बहाव के चलते जगह-जगह दरारें और कटाव हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ की विधायक मोहतरमा निसात आलम के निर्देश पर सोमवार को आरईओ विभाग के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बाढ़ प्रभावित इलाके का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सड़क की स्थिति का आकलन किया गया तथा संबंधित विभाग को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया।

निरीक्षण उपरांत विधायक निसात आलम ने प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल राहत कार्य प्रारंभ किए जाएं और अस्थायी रूप से आवागमन को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

इस दौरान मोरसलीम खान, हज़रत अली, अहदक हुसैन, मोहसिन हुसैन, हबीबुर रहमान, मुबारक, मोफ़ज़्ज़ल हुसैन, अंसार अली, छूदु कुनाई और क़ासिम शेख सहित कई स्थानीय ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने विधायक द्वारा की गई त्वरित पहल का स्वागत किया और आभार प्रकट किया।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा और आवश्यकतानुसार राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!