Ranchi, 24 जुलाई: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक सार्वजनिक ट्वीट के माध्यम से संबोधित करते हुए राजनीतिक मर्यादा की अपील की है। मरांडी ने कहा है कि सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के परिवारों और समर्थकों को निशाना बनाना लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने दावा किया कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके एक करीबी समर्थक देवता पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि संभव है यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना कुछ महत्वाकांक्षी अधिकारियों द्वारा किया गया हो, जो पूर्व में भी मुख्यमंत्री को विवादों में घसीट चुके हैं।
-
स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिशोध नहीं होना चाहिए
मरांडी ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि ऐसे अधिकारियों से सावधान रहें जो उनकी छवि को नुकसान पहुँचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि
“राजनीति में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, लेकिन परिवारों और सहयोगियों को निशाना बनाना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं है।”
उन्होंने अपेक्षा जताई कि मुख्यमंत्री इस मामले का संज्ञान लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि “सत्ता का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित न किया जाए।”
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी,
राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों या विशेषकर महिलाओं और परिवार को घसीटना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है।सुनने में आया है कि सांसद श्री @nishikant_dubey जी की धर्मपत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 23, 2025
ये भी पढ़ें: Sahibganj: बदरी की मौत ने सिस्टम को झकझोरा, लदौनी व करम पहाड़ पहुंचे सीएस, परिजनों से की मुलाकात









