Pakur: कोयला परिवहन में नियम उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 25 वाहनों से वसूला गया जुर्माना, दो हाइवा जब्त

Pakur: Major action taken on violation of rules in coal transportation, fine collected from 25 vehicles, two Hiva seized

Pakur, 25 जुलाई: अमड़ापाड़ा कोल साइडिंग से दुमका-पाकुड़ मार्ग पर संचालित कोयला वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संजय पीएम कुजुर के नेतृत्व में शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध पार्किंग, तिरपाल का अभाव, और आवागमन बाधित करने जैसे नियम उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों से कुल ₹1,47,750 का जुर्माना वसूला गया।

जांच में दो ओवरलोड हाइवा वाहन (WB65E2476 और WB59B4267) पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर मुफस्सिल थाना को सौंप दिया गया है।

डीटीओ कुजुर ने सभी चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चालकों को हिदायत दी कि वे तिरपाल का उपयोग करें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, ऑथराइजेशन, नंबर प्लेट और सभी जरूरी कागजात रखें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों की अवहेलना पर न केवल वाहन स्वामियों, बल्कि संबंधित माइनिंग एवं क्रशर कंपनियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर की गई एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: परिवार और समर्थकों को निशाना बनाना राजनीति की शुचिता के खिलाफ; Babulal Marandi का मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पत्र

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!