Barharwa (Sahibganj): उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने की, जिसमें अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अबुआ आवास योजना के लक्ष्यों को आगामी 15 नवंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। अधिकारियों ने लाभुकों की सूची, निर्माण की स्थिति और धनराशि वितरण की अद्यतन रिपोर्ट भी साझा की।
बैठक में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की भी गहन समीक्षा हुई। अधिकारियों ने कहा कि लंबित कार्यों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण किया जाए। साथ ही एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत यह तय किया गया कि चौकीदारों को भूमि की नापी एवं सीमांकन संबंधी कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर भूमि विवादों का समाधान अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से हो सके। इसके लिए उन्हें जल्द ही अमीनों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, तकनीकी सहायक, पंचायत प्रतिनिधि और फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।
बरहरवा प्रखंड सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अबुआ आवास योजना के लक्ष्यों को 15 नवम्बर तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। @JharkhandCMO @HemantSorenJMM pic.twitter.com/tnmSd7Rpxd
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) July 26, 2025
ये भी पढ़ें: Pathna: उपायुक्त ने मोदीकोला विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण, विद्युत आपूर्ति प्रणाली का लिया जायजा









