उपायुक्त ने Barharwa के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कटाव रोकने हेतु तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Deputy Commissioner inspected the flood affected areas of Barharwa, directed for immediate action to stop erosion

Barharwa (Sahibganj): जिला उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने रविवार को बरहरवा प्रखंड के गुमानी नदी से प्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नक्सीमल, चांदपुर एवं बिनोदपुर गांवों का भ्रमण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति, ग्रामीणों की समस्याएं और तात्कालिक सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं तथा मिट्टी का गंभीर कटाव हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री सती ने गंगा पंप नहर एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रमंडल (Minor Irrigation Division) को तत्काल मौके पर भेजकर आकलन करने और कटाव रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया कि कटाव प्रभावित इलाकों में तात्कालिक सुरक्षा कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने दीर्घकालिक समाधान हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया ताकि भविष्य में इस प्रकार की आपदा की स्थिति से बेहतर ढंग से निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा,

“प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।”

ये भी पढ़ें: उपायुक्त ने Barharwa सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिव्यांगजन के लिए रैम्प सहित अन्य सुधार कार्यों के दिए निर्देश

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!