विधायक निसात आलम के पहल से तीन पहिया वाहन चालकों को राहत, Barharwa में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

Relief to three wheeler drivers due to initiative of MLA Nisat Alam, driving license camp to be held in Barharwa

Barharwa (Sahibganj): पाकुड़ विधायक निसात आलम के प्रयासों से बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में तीन पहिया वाहनों के चालकों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की टीम द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। इस कैंप के माध्यम से स्थानीय चालकों को आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

जैसा कि विदित है, 20 जुलाई के बाद पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया जाना है। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जिन वाहनों का पंजीकरण नहीं हुआ है या जिन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत सीधी कार्रवाई की जाएगी। बिना वैध कागजात के पाए जाने पर एफआईआर तक दर्ज की जा सकती है।

DTO ने वाहन चालकों को दिए अहम निर्देश: वाहन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराएं। वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करें।

पाकुड़ विधायक मोहतरमा निसात आलम ने बरहरवा क्षेत्र के सभी तीन पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे बिना रजिस्ट्रेशन और बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, क्योंकि यह कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर आपकी सुविधा के लिए लगाया गया है, अतः सभी चालक इसका समुचित लाभ उठाएं और समय रहते अपने कागजात अद्यतन करवा लें। यह पहल क्षेत्रीय चालकों के हित में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जिससे उन्हें कानूनी जटिलताओं से बचने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Ranchi: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में झारखंड भाजपा की सक्रिय भागीदारी; बाबूलाल बोले, विकसित भारत की यात्रा में झारखंड पीछे नहीं

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!