Sahibganj: जिप सदस्य रणधीर सिंह की पहल पर समतल हुई तीनपहाड़ बाजार की जर्जर सड़क

Sahibganj: The dilapidated road of Teenpahar market was leveled on the initiative of Zilla Parishad member Randhir Singh

Sahibganj, 29 जुलाई: तीनपहाड़ बाजार की मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने गड्ढों से परेशान राहगीरों को अब राहत मिली है। राजमहल के जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह की पहल पर सोमवार की देर रात जेसीबी मशीन से सड़क को समतल कराया गया। भगत से बस स्टैंड होते हुए बैंक मोड़ तक की सड़क जगह-जगह से उबड़-खाबड़ हो चुकी थी, जिससे दोपहिया व तिपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ आम राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। लोगों की शिकायत पर श्री सिंह ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी और खुद निरीक्षण कर जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क को समतल करवाया।

Sahibganj: The dilapidated road of Teenpahar market was leveled on the initiative of Zilla Parishad member Randhir Singh

जिप सदस्य रणधीर सिंह ने बताया कि बाजार की सड़क खराब होने की शिकायत लगातार मिल रही थी। पास में काम कर रही एक कंपनी से समन्वय कर जेसीबी की व्यवस्था की गई और पूरी सड़क को समतल किया गया, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। स्थानीय लोगों ने इस त्वरित पहल के लिए जिप सदस्य का धन्यवाद जताया। लोगों ने कहा कि इस मरम्मत से बाजार में आवागमन अब काफी सहज हो गया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj कॉलेज का बीएड मान्यता रद्द करने का निर्णय बरकरार, अपील खारिज, NCTE ने बताई कई गंभीर खामियां

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!