Barharwa (Sahibganj), 29 जुलाई: बरहरवा प्रखंड के कई पंचायतों में जले हुए ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरे में डूबे गांवों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बिजली विभाग से की गई पहल रंग लाती दिख रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान और प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने मंगलवार को बिजली विभाग के सहायक अभियंता सत्यम मरांडी से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात कर बिजली सप्लाई जल्द बहाल करने का आग्रह भी किया।
कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि गांवों में जले ट्रांसफार्मरों के कारण लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं, न बच्चों की पढ़ाई हो पा रही है, न घर के कामकाज ठीक से चल पा रहे हैं। इस पर बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी जले ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे और बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। बिजली विभाग की इस कार्रवाई के आश्वासन से लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से अंधेरे में रहना पड़ रहा था, लेकिन अब कांग्रेस की पहल से उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके गांवों में फिर से रोशनी लौटेगी।
ये भी पढ़ें: Barharwa: जनता दरबार में बरकत खान ने सुनी लोगों की परेशानियां, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश









