Ranchi: स्कूल जाते वक्त 11 साल की बच्ची का अपहरण, गोली चलाकर फरार हुए अपराधी, 2 घंटे में सकुशल बरामद

Ranchi: 11-year-old girl kidnapped while going to school, criminals fired shots and fled, recovered safely within 2 hours

Ranchi, 30 जुलाई: राजधानी रांची में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चुटिया थाना क्षेत्र से स्कूल जा रही एक 11 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। बच्ची ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपहरण के दौरान बदमाशों ने तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की जिससे इलाके में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक अपराधी बच्ची को लेकर निकल चुके थे।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। अलर्ट जारी कर रांची से लेकर रामगढ़ तक नाकाबंदी की गई। पुलिस की दबिश और तगड़ी घेराबंदी के चलते महज दो घंटे के भीतर बच्ची को रामगढ़ के कुज्जू के पास सड़क किनारे छोड़कर अपराधी फरार हो गए। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपहरण की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच तेज़ कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: पंचायत सचिव समेत कई कर्मियों पर अबुआ-प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!