Barharwa: में बदहाल बिजली व्यवस्था पर युवा नेता अफीफ अमसल ने जताई चिंता, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Barharwa: Youth leader Afif Amsal expressed concern over the poor electricity system, warned of agitation if there is no improvement
  • विद्युत अभियंता को सौंपा ज्ञापन; कहा, जनता के सब्र का बांध टूट रहा है

Barharwa (Sahibganj), 30 जुलाई: बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, जर्जर तार, खराब इंसुलेटर और पुराने खंभों से परेशान लोगों की आवाज अब तेज़ होती जा रही है। क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर युवा नेता अफीफ अमसल ने विद्युत अवर प्रमंडल के अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द सुधार की मांग की।

अफीफ अमसल ने कहा कि रोटेशन आधारित बिजली आपूर्ति और अनियोजित लोड शेडिंग के कारण पूरे प्रखंड की जनता परेशान है। न तो घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल रही है, न ही छात्र, किसान और छोटे दुकानदारों को चैन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो वे क्षेत्र के आक्रोशित उपभोक्ताओं के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

अफीफ अमसल ने आरोप लगाया कि पाकुड़ विधायक की जानकारी में होने के बावजूद पथरिया पावर सब स्टेशन (PSS) को अन्य सब स्टेशनों की तुलना में कम लोड दिया जा रहा है। यह विभागीय उदासीनता का बड़ा उदाहरण है और क्षेत्र के साथ अन्याय है।

वर्षा ऋतु में कई जगहों पर बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं, जिससे जान-माल को खतरा बना हुआ है। अफीफ अमसल ने इसे संभावित दुर्घटना का कारण बताते हुए विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरहरवा क्षेत्र में कम-से-कम 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आम जनता राहत की सांस ले सके।

इस मौके पर प्रखंड प्रभारी अंसार अली उर्फ मिंटू, सरफराज अहमद, हाशिम अख्तर, अबुल कलाम, मासुद आलम, वहिदुर रहमान, मो. आमिर, अनिकुल इस्लाम, फैसल अहमद, हबिबुर रहमान, मो. इसराइल, शाहरूख खान, मो. जब्बीर, और मीडिया प्रभारी वसीम अख्तर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: झामुमो जिला अध्यक्ष ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पार्टी झंडे के दुरुपयोग पर सख्ती की मांग

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!