Sahibganj, 31 जुलाई: साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह एवं गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त अगुवाई में गुरुवार को दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनो जिलों में अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति बनाई गई तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि साहिबगंज और गोड्डा जिला पुलिस एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आपराधिक गतिविधियों की सूचना और डाटा का आदान-प्रदान करेंगी। साथ ही दोनों जिलों में सक्रिय अंतरजिला अपराधियों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह भी तय हुआ कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी और गश्ती अभियान तेज किए जाएंगे ताकि अपराधियों को पनाह न मिल सके। पुलिस अधीक्षकों ने कहा कि दो जिलों की पुलिस मिलकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। बैठक में दोनों जिलों के पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Malegaon Blast Case: बरी हुईं साध्वी प्रज्ञा, कोर्ट में बाइक से जुड़ा आरोप नहीं हुआ साबित









