Pakur: लूट की फिराक में घूम रहा युवक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

Pakur: A youth roaming around looking for a robbery was arrested with a country-made pistol
  • Pakur बस स्टैंड के पास पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बड़ी वारदात टली

Pakur, 1 अगस्त: नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को पाकुड़ बस स्टैंड के समीप लूट की योजना बना रहे एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित आपराधिक वारदात टाल दी गई। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना (बिहार) निवासी रिशु रंजन के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक संदिग्ध परिस्थिति में बस स्टैंड क्षेत्र में घूम रहा था। संदेह होने पर जब पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

पाकुड़ एसपी ने इस संबंध में अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपी रिशु रंजन लूट की योजना बना रहा था और पुलिस की सतर्कता से समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

नगर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने लूट की योजना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अकेला था या किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Pakur: ग्रामीण समस्याओं के समाधान को लेकर Congress प्रदेश महासचिव तनवीर आलम दिखे सक्रिय

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!