Sahibganj: मंडरो बना मॉडल प्रखंड, सम्पूर्णता अभियान में हासिल किया 100% लक्ष्य

Sahibganj: Mandro becomes a model block, achieves 100% target in Sampoornata Abhiyan
  • उपायुक्त हेमंत सती ने किया सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का उद्घाटन

Sahibganj, 2 अगस्त: नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड ने सम्पूर्णता अभियान में सभी विकास संकेतकों में 100% लक्ष्य हासिल कर मॉडल प्रखंड का दर्जा प्राप्त किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सिदो-कान्हू सभागार में भव्य सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त हेमंत सती ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 28 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित सम्पूर्णता अभियान सप्ताह के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच (ANC), बच्चों का टीकाकरण, स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्माण, और डायबिटीज-हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग जैसे संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।

उपायुक्त ने मंडरो की उपलब्धियों को ज़मीनी बदलाव का उदाहरण बताते हुए कहा, “यह सिर्फ़ शुरुआत है, अब साहिबगंज को प्रेरणादायी जिले की सूची में लाना हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने आगामी तीन महीनों के लिए चार बिंदुओं महिला समूहों को बाज़ार उपलब्ध कराने हेतु आकांक्षा हाट, आकांक्षी प्रखंड मंडरो में सभी सूचकांकों में 100% उपलब्धि, जिला डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एवं आदिम जनजातियों के लिए मत्स्य पालन आधारित स्वरोजगार योजना (₹14 लाख स्वीकृत) अंतर्गत पर कार्ययोजना की घोषणा की।

Sahibganj: Mandro becomes a model block, achieves 100% target in Sampoornata Abhiyan

इस दौरान आकांक्षा हाट का उद्घाटन भी हुआ, जिसमें महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हुई। कार्यक्रम में PMEGP और अन्य योजनाओं की जानकारी देकर युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया गया। समारोह में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों को सशक्त, स्वच्छ एवं समावेशी साहिबगंज का संदेश दिया। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। यह आयोजन साहिबगंज की आकांक्षी से प्रेरणादायी बनने की यात्रा में मील का पत्थर साबित हुआ।

ये भी पढ़ें: Ranchi: विधायक निसात आलम ने रांची में नवनिर्मित विधायक आवास परिसर में किया वृक्षारोपण

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!