Sahibganj: तीनपहाड़ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बवाल, मुस्लिम समुदाय ने किया सड़क जाम

Sahibganj: Chaos in Teenpahar over objectionable post on social media, Muslim community blocks road

Tinpahar (Sahibganj): मंगलवार की देर शाम तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर मस्जिद और इमाम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर टायर जलाकर घंटों जाम कर दिया। समुदाय के लोगों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक मुस्लिम युवक द्वारा समुदाय की आस्था से जुड़ी मस्जिद और इमाम पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इस संबंध में 28 जुलाई को नूरी जामा मस्जिद कमेटी ने तीनपहाड़ थाना में लिखित शिकायत दी थी। लेकिन, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Sahibganj: Chaos in Teenpahar over objectionable post on social media, Muslim community blocks road

इतना ही नहीं, आरोप है कि इसके कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति ने फिर से आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। विरोधस्वरूप सैकड़ों युवक और स्थानीय लोग स्टेशन गेट के पास मस्जिद चौक पर टायर जलाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। एसआई शाहिद अनवर खान, एएसआई प्रदीप कुमार, बाबुशरण मुर्मू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने में जुट गए।

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो अगली सुबह फिर से सड़क जाम किया जाएगा। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद प्रशासन के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया और लोग शांत हुए। स्थानीय प्रशासन ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें: Pakur: हिरणपुर में नकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी कर्मी से 4 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर वारदात

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!