Sahibganj, 11 अगस्त: पुलिस ने लोहा चोरी के बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरहेट थाना क्षेत्र के झिमोली गांव में सरकारी जलापूर्ति कार्य के लिए रखे लोहे के पाइप ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी कर सभी आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया।
एसपी अमित कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी धनबाद जिले के निवासी हैं। इनमें दीपक भुइयां, चिरंजीत कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार पासवान, दिनेश मांझी, संतोष कुमार भुइयां उर्फ टिकला, हर्ष कुमार, छोटू कुमार, राजेश मंडल उर्फ चुनु यादव, बेलू रजवार, किशोर रजवार, जीतन कुमार भुइयां, विपिन कुमार (उत्तर प्रदेश), प्रमोद कुमार, उमेश साह (बिहार) और लालू यादव शामिल हैं। गैंग के सरगना और फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस ने छापेमारी में छह चक्का ट्रक (BR51GA1642, UP27CT6196), टाटा मैजिक (JH10CQ1053), 15 मोबाइल फोन और 25 लोहे के पाइप बरामद किए। इस गैंग के खिलाफ टंडवा थाना में कांड संख्या 50/25 और बोरियो थाना में कांड संख्या 51/24 पहले से दर्ज हैं।
छापामारी दल में बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, पुअनि मुटरा पूर्ति, सअनि अशोक कुमार सिंह, रघुवीर राम, पवन कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Godda: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात सूर्या हांसदा ढेर, हथियार और खोखे बरामद, इलाके में तनाव









