Sahibganj: भारी मन से नेमरा पहुंचे केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, दिशोम गुरू को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sahibganj: Central Secretary Pankaj Mishra reached Nemra with a heavy heart, paid tribute to Dishom Guru

Sahibganj/Ramgadh: झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा बुधवार को भारी मन से रामगढ़ के नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरू शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म और संस्कार भोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पंकज मिश्रा ने शोकसंतप्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा,

“ऐसा लगता है कि गुरूजी आज भी हमारे साथ हैं। उनका जाना शारीरिक रूप से हुआ है, लेकिन आत्मीय रूप से वे हमेशा हमारे बीच रहेंगे। उनका सानिध्य मेरे जीवन का स्वर्णिम काल रहा। पथ प्रदर्शक बनकर वे हम सबको दिशा देते रहेंगे।”

पंकज मिश्रा ने गुरूजी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू और केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Pakur में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला, किसानों को दी आधुनिक खेती की तकनीक व योजनाओं की जानकारी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!