Sahibganj: कोटालपोखर में हर घर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

Sahibganj: Tricolor Yatra in every house in Kotalpokhar, atmosphere resonated with patriotic slogans

Sahibganj/Kotalpokhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बुधवार को कोटालपोखर में हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। तिरंगा यात्रा का आगाज़ कोटालपोखर हाई स्कूल परिसर से हुआ, जो रेलवे फाटक होते हुए गांधी मोहल्ला तक पहुँची। इस दौरान पूरे रास्ते में भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद, महामंत्री शिवरतन रजवाड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह, राजेश कुमार साह, गंगा घोष, सुजीत कुमार साह, कृष्ण कुमार साह, सीमा देवी, ब्यूटी देवी, सुरेंद्र कुमार सा, बच्चन कुमार साह, ब्रह्मदेव कुमार यादव, धीरेन साहा, शंकर घोष, रंजीत कुमार यादव, विनोद यादव, मुकेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके बलिदान को याद करना है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा और त्याग के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। कोटालपोखरवासियों ने यात्रा के माध्यम से संदेश दिया कि पूरा देश अपने वीर जवानों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके त्याग को हमेशा याद रखेगा।

ये भी पढ़ें: 203 करोड़ का खनन खेल: Sahibganj–Pakur में माइनिंग प्लान की उड़ी धज्जियां, विभाग की चुप्पी से खजाने को चूना

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!