Sahibganj: बाढ़ प्रभावित इलाकों में सिविल सर्जन के नेतृत्व में घर-घर स्वास्थ्य सेवा

Sahibganj: Door-to-door health service led by civil surgeon in flood-affected areas

Sahibganj, 14 अगस्त: जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामदेव पासवान के नेतृत्व में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापक अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा कर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मौसमी बीमारियों, डायरिया एवं अन्य जलजनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने ORS घोल, जिंक की गोलियां, बुखार व सर्दी-ज़ुकाम की दवाएं, त्वचा रोग एवं संक्रमण से बचाव हेतु मरहम-पाउडर समेत अन्य आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।

निरीक्षण के दौरान डॉ. पासवान ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने, भोजन को ढककर रखने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और बीमारियों की समय पर पहचान व इलाज के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस अभियान में चिकित्सक, ANM, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: Ramgadh: झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने गुरुजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, श्राद्धकर्म की तैयारियों का नेतृत्वकारी अंदाज़ में लिया जायजा

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!