Ranchi, 16 अगस्त: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से पूरा राज्य शोक में डूब गया है। मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल और विपक्षी दलों के नेताओं तक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे झारखंड की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर भावुक शब्दों में लिखा, “ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…”
ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा…
अंतिम जोहार दादा… pic.twitter.com/5cKZkpIe9Z
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, “यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।”
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मैं अत्यंत मर्माहत हूँ। उनका जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/QJVq4ncl89
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 15, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रार्थना करते हुए कहा, “मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार!”
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से व्यथित हूँ। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
अंतिम जोहार !
— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 15, 2025
वहीं, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे सामाजिक और राजनीतिक क्षति बताते हुए कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें।”
झामुमो के वरिष्ठ नेता, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से मर्माहत हूं। उनका निधन प्रदेश की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 16, 2025
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा, “रामदास सोरेन जी का असमय देहावसान अत्यंत पीड़ादायक है। ॐ शांति॥”
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना है कि वे रामदास सोरेन की आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”
मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा, “रामदास सोरेन जी का योगदान और जनसेवा सदैव याद किया जाएगा।”
मंत्री दीपक बिरुआ ने भावुक होते हुए लिखा, “बस इतना याद रहेगा जीवनभर ‘एक साथी और भी था’। अंतिम जोहार मेरे भाई।”
वहीं मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा, “रामदास दा के रूप में मैंने अपना अभिभावक खो दिया है। उनका जाना झामुमो और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।”
एक महीने में दूसरा बड़ा झटका
रामदास सोरेन का निधन ऐसे समय हुआ है जब झारखंड अभी भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के दुख से उबर नहीं पाया है। 4 अगस्त को शिबू सोरेन के निधन के बाद अब महज एक महीने के भीतर राज्य ने दो बड़े आदिवासी नेताओं को खो दिया है। संयोग से आज ही गुरुजी का श्राद्धकर्म भी है।
तीन बार विधायक बने थे
रामदास सोरेन कोल्हान क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने घाटशिला विधानसभा से 2009, 2019 और 2024 में जीत दर्ज की थी। 2009 में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. प्रदीप बालमुचू को हराकर अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी। उनका सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति निष्ठा और राजनीतिक प्रतिबद्धता हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: विधायक निशात आलम ने सिविल सर्जन संग बैठक कर की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा









