-
सांसद पप्पू यादव, राज्य सभा सदस्य सरफराज अहमद, योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई दिग्गज नेताओं का आगमन
Ramgadh, 16 अगस्त: झारखंड आंदोलन के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में शनिवार को श्रद्धा और भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही नेमरा गांव में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, राज्य सभा सदस्य सरफराज अहमद, योग गुरु बाबा रामदेव, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन समेत कई नेताओं ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो नेता संजय गोस्वामी समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे।
बाबा रामदेव ने किया शिबू सोरेन को नमन
योग गुरु बाबा रामदेव श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर नेमरा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिल्ली रवाना होने से पहले दिशोम गुरु को नमन करते हुए कहा,
“झारखंड की गाथा जिनके कंधों पर खड़ी है, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी और शोषित-पिछड़े समाज की आवाज बने, वे सचमुच लोकनायक थे। मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।”
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में शामिल होने हेतु बाबा रामदेव नेमरा पहुंचे। बाबा रामदेव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/CIlGQjog1P
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 16, 2025
योग गुरु बाबा रामदेव से मिले झामुमो के चाणक्य पंकज मिश्रा
श्राद्ध कर्म के दौरान बाबा रामदेव ने झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता और पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले पंकज मिश्रा से भी भेंट की। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेता संजय गोस्वामी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Ranchi: रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड शोकाकुल, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि









