Sahibganj: बरहरवा जीआरपी ने बांग्लादेश बॉर्डर से जाली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार

Sahibganj: Barharwa GRP arrested counterfeit currency smuggler from Bangladesh border

Barharwa/Sahibganj, 22 अगस्त: बरहरवा जीआरपी पुलिस ने जाली नोट कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के हटाकपारा-बौछापारा, बांग्लादेश बॉर्डर से तस्कर रंजन मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पाँच सौ रुपये के पाँच हज़ार रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि बीते रेल थाना कांड संख्या 12/25 में तीन लोगों को चार लाख बारह हज़ार रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था। उसी मामले में की जा रही तफ्तीश के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसी की निशानदेही पर रंजन मंडल की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में तस्कर ने कबूल किया है कि वह बांग्लादेश से जाली नोट लाकर भारत के कई जिलों और राज्यों में खपाने का काम करता था।

जीआरपी बरहरवा थाना प्रभारी रामा शंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बांग्लादेश से नकली नोट मंगाकर नेटवर्क के ज़रिये अलग-अलग राज्यों में भेजता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Pathna: संदेहास्पद परिस्थिति में महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!