Rajmahal/Sahibganj, 25 अगस्त: गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद निचले इलाकों से बाढ़ का पानी नहीं निकलने से सैकड़ों परिवार अब भी प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में अब तक चूल्हा तक नहीं जल पाया है। इस बीच राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के पहल पर उधवा प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इन राहत सामग्रियों का वितरण झामुमो उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू के नेतृत्व में किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राहत से लेकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तक हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण पलाशगाछी एवं पूर्वी प्राणपुर के चुआर इलाके में लगभग 300 से अधिक परिवारों के बीच खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए।
राहत वितरण के दौरान मुखिया प्रतिनिधि मो. महबूब, उप मुखिया अब्दुल गफ्फार, झामुमो कार्यकर्ता जैनुल आबेदीन शेख, गुलाब शेख, जाकिर शेख, जहांगीर अली सहित कई लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Pakur जिले के सभी पंचायतों में आयोजित हुआ बिरसा फसल बीमा शिविर









