Ghatshila: घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत घुटिया सबर बस्ती में 23 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड प्रशासन को कैम्प मोड में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निर्देशानुसार रविवार को सबर बस्ती में विशेष कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प के दौरान बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवेदन जमा किए गए। साथ ही आधार कार्ड संबंधी कार्य भी किया गया। इस क्रम में 5 नए आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 14 आधार कार्ड में अपडेट की कार्रवाई की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों का आवेदन आज के कैम्प में नहीं लिया जा सका, उनका आवेदन 2 सितंबर को प्राप्त किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि बस्ती के प्रत्येक बच्चे और व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं ताकि उन्हें सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें: Jamshedpur: पुड़ीहासा बुनकर प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में 90% अनुदान पर 50 विद्युत चाक का वितरण









