Tinpahar/Sahibganj: 15वें वित्त आयोग योजना के तहत तीनपहाड़ पंचायत में सोमवार को तीन स्कूलों में वोल्टास कंपनी के पानी फिल्टर लगाए गए। लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये की लागत से लगाए गए इन फिल्टरों का उद्घाटन पंचायत की मुखिया चंपा देवी ने पानी चालू कर किया। पानी फिल्टर मध्य विद्यालय तीनपहाड़, उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय उर्दू कन्या तीनपहाड़ और प्राथमिक विद्यालय शिवा पहाड़ में लगाए गए हैं।
मुखिया चंपा देवी ने इस मौके पर कहा कि बच्चों की सुविधा और सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा,
“भीषण गर्मी में बच्चों को ठंडा और शुद्ध पानी मिल सकेगा, जिससे वे स्वस्थ रहेंगे और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।”
वहीं मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव ने बताया कि लंबे समय से पंचायत स्तर पर यह प्रयास किया जा रहा था कि स्कूलों में ठंडे पानी की व्यवस्था हो। अब बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। स्कूली बच्चों ने पंचायत का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें ठंडा पानी उपलब्ध होगा।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक हारून राशिद, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शमिमुल हक, पंचायत सचिव फुलमनी भेंगरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यालय Sahibganj में जिला Congress कमेटी की अहम बैठक संपन्न









