Sahibganj में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 110 पीस सिलपट लकड़ी सहित ट्रैक्टर जब्त

Forest department took a big action in Sahibganj, tractor seized along with 110 pieces of Silpat wood

Sahibganj: जिले के बरहेट प्रखंड के छोटा दलदली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को गश्ती अभियान के दौरान अवैध लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 110 पीस सिलपट लकड़ी से लदा एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किया।

जानकारी के अनुसार वनरक्षी अमित कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गश्ती पर निकली थी। इसी क्रम में एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया गया। जैसे ही चालक को रुकने के लिए कहा गया, वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में जांच में वाहन से अवैध रूप से लकड़ी का चिरान बरामद किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है। उसकी पहचान होते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वनरक्षी अमित कुमार ने कहा कि अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें: Pakur: हिरणपुर पुलिस की तत्परता से लापता बच्चा सकुशल बरामद

GOVIND THAKUR
Author: GOVIND THAKUR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!