Sahibganj: मिर्ज़ाचौकी स्टेशन के पूर्वी गेट के पास सड़क निर्माण कार्य में संवेदक की लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बनते-बनते बची। अधूरे पुल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण मंगलवार को एक मोटरसाइकिल चालक पुल से नीचे जा गिरा।
गंभीर हादसे से बाल-बाल बचे बाइक सवार ने कहा,
“यह मेरी मां के खड़ी जितिया पर्व का फल है कि मैं इस खतरनाक पुल में गिरकर भी बच गया। अगर मां का आशीर्वाद नहीं होता तो मेरी जान जा सकती थी। पुल में नुकीले-नुकीले सरिया निकले हुए हैं, जो मौत को न्यौता दे रहे हैं।”
ये भी पढ़ें: Ranchi: कांग्रेस नेता तनवीर आलम के घर बेटी का जन्म, ग्रामीण विकास मंत्री दिपिका पांडे सिंह ने दी शुभकामनाएं









